लोकसभा में कुल 543 सांसदों में हरियाणा के केवल 10 सदस्य हैं। इसके बावजूद हरियाणा के सांसद अपना जलवा दिखे रहे हैं। देश के टॉप 25 सांसदों में तीन हरियाणा के हैं।
हरियाणा के हिसाब से देखें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला (हिसार), दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) और तीसरे स्थान पर भाजपा के रमेश कौशिक (सोनीपत) हैं। फेम इंडिया मैग्जीन और एशिया पोस्ट ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट हाल ही में प्रकाशित की है।
सर्वे में देश्ा के सर्वश्रेष्ठ 25 सांसदों का चुनाव उनकी लोकसभा में उपस्थिति, कार्यशैली, प्रभाव, पहचान, प्रश्नों की संख्या, प्राइवेट बिल, बहस में भागीदारी, जनता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव, सांसद निधि का उपयोग को आदि को आधार बनाते हुए किया गया है।दुष्यंत चौटाला को इस सर्वेक्षण में लोकसभा, जनहित कार्यों की साढ़े तीन वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर सर्वाधिक 798 अंक, दीपेंद्र हुड्डा को 700 अंक और रमेश कौशिक को 646 अंक मिले हैं।
इसके अलावा सर्वेक्षण में देश भर से जो 25 सर्वेश्रेष्ठ सांसद चुने गए हैं उनमें गुजरात से किरीट प्रेम, झारखंड से निशिकांत दूबे, दिल्ली से उदित राज, महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, मध्यप्रदेश से रोडमल नागर, राजस्थान से ओम बिडला, हिमाचल से अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल से रत्ना डे, महाराष्ट्र से पूनम महाजन व अरविंद सावंत, उत्तर प्रदेश से वीरेंद्र सिंह मस्त, ओडिशा से कृष्णा सिंहदेव, असम से गौरव गोराई, राजस्थान से चंद्रप्रकाश जोशी शामिल हैं।
देश के टॉप 25 सांसदों में हरियाणा के तीन, राज्य में टाॅपर हैं - दुष्यंत चौटाला
Reviewed by Editor
on
October 11, 2017
Rating:
Reviewed by Editor
on
October 11, 2017
Rating:
No comments: