banner image
banner image

गलत तरीके से नक्शे पास करने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज!

गलत तरीके से नक्शे पास करने पर संयुक्त आयुक्त समेत 5 अधिकारियों पर गिरेगी गाज

- यमुनानगर में द थापर इंडस्ट्रियल हाउसिंग सोसायटी का मामला

- मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

चंडीगढ़। यमुनानगर में द थापर इंडस्ट्रियल वर्कर्स सहकारी आवासीय समिति लिमिटेड में गलत तरीके से नक्शे पास करने में मिलीभगत पाए जाने पर एक एचसीएस अधिकारी समेत पांच पालिका अधिकारियों पर गाज गिरनी तय हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस संबंध में विभागीय प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान करते हुए आदेश दे दिए हैं।

आज यहां जानकारी देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि द थापर इंडस्ट्रियल वर्कर्स सहकारी आवासीय समिति लिमिटेड यमुनानगर में गलत तरीके से नक्शे पास करने के मामले की जांच करवाई गई थी। जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर से प्राप्त जांच पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था। मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मामले की गम्भीरता और रिपोर्ट को देखते हुए बिजेंद्र कुमार(एचसीएस) संयुक्त आयुक्त नगर निगम यमुनानगर के खिलाफ मुख्य सचिव को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, जबकि तत्कालीन कार्यकारी अभियंता नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर रमेश मढ़ाण (वर्तमान अधीक्षक अभियंता नगर निगम अम्बाला), पालिका सचिव राजेन्द्र प्रसाद (वर्तमान पालिका सचिव, खरखौदा), सेवानिवृत निगम अभियंता विनोद गुप्ता, तत्कालीन भवन निरीक्षक सुरेंद्र वर्मा (वर्तमान पालिका अभियंता नगर निगम पंचकूला) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश शहरी स्थानीय निकाय विभाग को दिए हैं।मंत्री कविता जैन ने बताया कि वर्ष 2015 के अंत मे हाउसिंग सोसायटी में गलत नक्शे बनाने का मामला उठा था, जिसके बाद जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर को थापर ग्राउंड में विवादित भूमि पर नक्शा नम्बर 127/15 से 134/15 तक प्लाटों के नक्शे में हुई गड़बड़ जी जांच के निर्देश दे दिए थे।

उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के बाद अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट पर विभागीय प्रस्ताव तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पर आगे बढ़ रही है और गलत करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (समस्त हरियाणा समाचार)
गलत तरीके से नक्शे पास करने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज! गलत तरीके से नक्शे पास करने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज! Reviewed by Editor on October 11, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.