गाजियाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
आसपास के घरों में भी चलता था पटाखा बनाने का काम
10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।
पटाखा फैक्ट्री में धमाका - 7 लोगों की मौत, 20 लोगों के अभी भी फैक्ट्री में
Reviewed by Editor
on
July 05, 2020
Rating:

No comments: