कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव मे उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे पर प्रदेश सरकार ने बड़ा इनाम घोषित किया है।
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने घोषणा की है कि विकास दुबे को पकड़ने वाले को ढाई लाख रुपया इनाम दिया जाएगा। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे के खिलाफ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में कानपुर के चौबेपुर थाना में क्राइम संख्या 192/2020 में केस दर्ज है। विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे निवासी विकरू थाना, चौबेपुर पर पहले 25 हजार का ईनाम था, जिसको बढ़ाकर 50 हजार, एक लाख और अब ढाई लाख किया गया है। पचास हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखते हुए फाइल डीजीपी कार्यालय भेजी थी। आईजी रेंज ने डीजीपी को इनाम बढ़ाने के लिए संस्तुति की थी। डीजीपी ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल मोस्टवांटेड अपराधी विकास दुबे कांड के मुख्य आरोपी पर ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया है।
विकास दुबे की इनामी राशि में बड़ा इजाफा, अब ढाई लाख का इनामी
Reviewed by Editor
on
July 06, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
July 06, 2020
Rating:

No comments: