अंबाला, हरियाणा में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब प्रदेश की जेलों में भी कोरोना ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अंबाला की सेंट्रल जेल में आज दूसरा कोरोना संक्रमित मामला सामने आया। जेल में एक अंडर ट्रायल 50 वर्षीय महिला बंदी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है।
पारिवारिक झगड़े के मामले में अंडर ट्रायल महिला बंदी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जानकारी देते हुए अंबाला के SP जेल ने बताया कि महिला कोर्ट के आदेशों पर कुछ दिन पहले ही शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वापस आने पर इसे जेल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। आज ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे कोविड अस्पताल में भेजा जाएगा।
अंडर ट्रायल महिला बंदी संक्रमित - सेंट्रल जेल में कोरोना का दूसरा मामला
Reviewed by Editor
on
July 02, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
July 02, 2020
Rating:

No comments: