banner image
banner image

सपने में नाव/किश्ती/बोट देखना - Boat in Dream


नमस्कार दोस्तों सपने में बोट देखना यह ज्यादातर शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में इसके कई तरह से अलग-अलग संकेत बताए हुए हैं, जैसे कि आप सपने में वोट को किस अवस्था में देखते हैं, इस पर आप का सपने का शुभ और अशुभ संकेत निर्भर होता है। अगर आपने सपने में वोट देखी है तो आप आपके जीवन में प्रगति की राह पर चलने वाले हैं यही इसका शुभ संकेत है।

 

सपने में बोट से सफर करना : sapne me baot me safar karna 

बोट सफर करना यह लग्जरी लाइफ का हिस्सा माना जाता है, और आपने भी असलियत में कई सारे लोगों को बोट से सफर करते हुए देखा होगा। तो आपकी उन्नति होना तय है। आप आपके काबिलियत के दम पर निजी जीवन मे तरक्की करने वाले हो। यही इसका शुभ फल है।

 

सपने में बोटिंग करना : sapne me boating karna 

सपने में अगर आपने बोटिंग करने का मजा लिया है, तो जल्द ही आप आने वाले दिनों में विदेश यात्रा कर सकते है। आप किसी बड़ी कंपनी में जॉब करते है, तो कंपनी की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आने वाली है। और आप उस कंपनी का उत्तरदायित्व करने वाले है। आपका प्रमोशन होने वाला है।

 

सपने में बोट में बैठकर कही गुम हो जाना : sapne me boat me baithkar kahi gum ho jana 

स्वप्नशास्त्र में ऐसा लिखा है, की आप अगर सपने में बोट पर बैठकर कही गुम हो  जाते है। तो यह आपके लिए अशुभ सपना है, आने वाले समय मे आपके ओर आपके परिवार पर जानलेवा हमला हो सकता है। या फिर आपके घर पर डकैती होने की संभावना है। तो ऐसे में सतर्क रहें सावधान  रहें।

 

सपने में बोट में बैठकर मछली पकड़ने : sapne me boat me baithkar machali pakdna 

स्वप्नशास्त्र और भविष्य शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ फल है। जैसे कि अगर आपने ऐसा सपना देखा हो जिसमें आप बोट में बैठकर मछली पकड़ रहे है, तो आप आपने रास्ते मे आने वाली परेशानियो को जड़ से उखाड़कर फेकने वाले हो, और जीवन मे तरक़्क़ी करने वाले हो।

 

सपने में बोट का एक्सीडेंट होना : sapne me boat ka accident hona 

सपने में बोट का एक्सीडेंट देखना यह अपशकुन माना जाता है,भविष्यशास्त्र में इसके बारे में सतर्क किया है, की ऐसा सपना आपको सावधान करने के लिए आता है। आगे चलकर आपका एक्सीडेंट होने की संभावना है, तो यात्रा करते वक्त सही जगह से और सही मोटर से ही करे। और सावधानी बरतें।

 

सपने में बोट का बंद पड़ना : sapne me boat ka band padna 

यह सपना आपकी सोच को मजबूत बनाता है, इसमे आप को आने वाले समय मे सयंम से काम लेने का संकेत मिल रहा है। क्यों कि किसी कारण आपके कामो में रुकावट आ सकती है। जिसके वजह से आपको धैर्य से उस हालात का सामना करना पड़ सकता है।

 

सपने में बोट को तूफ़ान से लड़ते देखना : sapne me boat ko tufan se ladte huye dekhna

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बोट को तुफान से लड़ते हुए देखना यह सपना इस बात का संकेत देता है, की परेशानिया आपके ऊपर मंडराने वाली है। आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवन में हो रही गतिविधियों से हमें सतर्क रहना चाहिये।

सपने में नाव/किश्ती/बोट देखना - Boat in Dream सपने में नाव/किश्ती/बोट देखना - Boat in Dream Reviewed by Editor on February 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.