banner image
banner image

साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज


साल का तीसरा चंद्रग्रहण आज लगने वाला है। ये उपछाया चंद्रगहण भारत में नहीं दिखेगा। यह दक्षिण एशिया के कुछ इलाकों समेत अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण कुल 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड तक रहेगा। इसका प्रभाव 09: 59 पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं 5 जून को चंद्र गहण लगा था। दोनों ग्रहण भारत में दिखाई दिए थे। 

बता दें कि लास एंजिल्स में चंद्र गहण चार जुलाई को स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 52 मिनट तक दिखाई देगा। केपटाउन में पांच जुलाई को स्थानीय समयानुसार ग्रहण सुबह 5 बजे तक खत्म होगा। इसके 5 महीने 25 दिन बाद 30 नवंबर को चंद्रग्रहण लगेगा। वहीं 14 दिसंबर 2020 को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा, जो भारत में नहीं दिखेगा।
साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज Reviewed by Editor on July 04, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.