गश्त के दौरान बुटाना गांव के पास दो पुलिस कर्मियों की हत्या में संलिप्त होने के आरोप में बरोदा थाना पुलिस ने दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशा और सुशीला बुटाना गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने बताया कि अमित ने ही उन्हें फोन कर बुलाया था। उनके जाने का पता परिजनों को न लगे, इसलिए नशे की गोलियां खिला दी थीं। घटना के बाद उन्हें गाड़ी से गांव में छोड़कर अमित व उसके साथी फरार हो गए थे।
पूछताछ में बताया कि जींद में अमित के साथ सुशीला की फरवरी में जान-पहचान हुई थी। तब सुशीला मां के साथ रहती थी। इसके बाद वह गांव में आ गई। सुशीला व आशा दोनों पड़ोसी है। आशा 12वीं करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों की फोन पर अमित के साथ बात होती थी। अमित ने ही उन्हें बुलाया था। अमित व उसके साथी गाड़ी लेकर आए और उन्हें बैठाकर ले गए। एक लड़की अमित के साथ गाड़ी में थी, जबकि दूसरी लड़की दूसरे स्थान पर थी। इसी दौरान पुलिस कर्मी पर पहुंच गए।
जहां कहासुनी के बाद अमित ने पुलिस कर्मियों की उनकी हत्या कर दी। इसके बाद लड़कियों को गाड़ी से गांव में छोड़ा और फरार हो गए। वहीं, पुलिस फरार आरोपी विकास और नीरज को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता हाथ नहीं लगी है। गौरतलब है कि बुटाना गांव के पास चाकू से गोदकर बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था
बुटाना गांव के पुलिस कर्मियों की हत्या का मामला - दो लड़कियां काबू
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:

No comments: