NCB की ओर से किए गए एनालिसिस के मुताबिक, सिंडिकेट्स अरबों के इस अवैध कारोबार में अहम भूमिका निभाते हैं और इनके लिंक पश्चमी यूरोप, कनाडा, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अमेरिकी देशों, पश्चिमी एशिया से हैं। NCB का अनुमान है कि 360 मीट्रिक टन रिटेल क्वॉलिटी हेरोइन और 36 मीट्रिक टन होलसेल क्वालिटी हेरोइन, जोकि अधिक शुद्ध होता है, को देश के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता है। हर दिन करीब 20 लाख लोग 1,000 किलो हाई क्वालिटी हेरोइन का नशा करते हैं।
पंजाब ड्रग तस्करी का केंद्र बना हुआ है। पिछले साल राज्य से 15,449 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 74,620 लोग नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (NDPC) ऐक्ट के तहत पकड़े गए। इसी तरह 2020 में कुल 18,600 लोगों में से 5,299 लोगों को गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में इन तथ्यों को गृहमंत्री अमित शाह के साथ साझा किया है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री ने सिंडिकेट्स पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
बड़े ड्रग सिंडिकेट को नेस्तानाबूद करने के लिए NCB चीफ राकेश अस्थाना के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने सीबीआई में कार्यकाल के दौरान वीवीआईपी चॉपर केस, चारा घोटाला, विजय माल्या बैंक घोटाला जैसे हाई प्रोफाइल केसों की जांच की। अस्थाना इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।
रडार पर आए देश के बड़े 142 सिंडिकेट की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इनमें से 25 पंजाब, हिमचाल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों से अपना काम कर रहे हैं। केवल राजस्थान में 9 हैं, जबकि महाराष्ट्र और गोवा में संयुक्त रूप से इतने सिंडिकेट हैं।
1.40 लाख करोड़ का हेरोइन कारोबार और 20 लाख नशेड़ी NCB की रडार पर
Reviewed by Editor
on
October 06, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
October 06, 2020
Rating:

No comments: