हांसी में शराब का आत्यधिक सेवन करने से सिंघवा राघो में दो युवा भाइयों की मौत हो गई। वह लगातार पांच दिन से शराब पी रहे थे। दोनों के शव शराब के ठेके पास मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में लाई। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों की मौत को हीट स्ट्रोक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस शुरुआती छानबीन में मौत कारण शराब का आत्यधिक सेवन बता रही है।
सिंघवा राघो निवासी 38 वर्षीय रामनिवास व 30 वर्षीय सुखबीर की आत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे और दोनों ही अविवाहित हैं। दोनों की एक बहन है जो कि विवाहित है। घर में करीब 70 वर्षीय वृद्ध मां है। दोनों मजदूरी करते थे। पुलिस की जांच के अनुसार दोनों ने शुक्रवार को शराब के ठेके से पांच बोतलें ली थी।
अधिक शराब पीने से दो भाइयों की मौत
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:

No comments: