करनाल की रोडवेज ने सवारियों को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी है। असंध रूट्स पर हर एक घंटे बाद बस मिलेगी। सवारियों की संख्या ज्यादा होगी तो बसों की संख्या और बढ़ेगी। इसी तरह कैथल, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत लोकल मार्गों पर बसें चलाई गई हैं। सभी मार्गों पर नाइट और सुबह भी बसें आएंगी। सभी बसों को सेनिटाइज करवाकर चलाया जा रहा है। इसमें सवारी को मास्क और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा।
रोडवेज ने लंबे मार्ग पर दूसरे राज्य के लिए जाने वाली बसों को रोका है। प्राइवेट करीब 20 बसों को संचालन होने पर रोडवेज ने नई अस्थायी समयसारिणी बनाई है। इसमें एक रोडवेज की बस जाने के बाद एक घंटे बाद प्राइवेट बस चलेगी। इससे धीरे-धीरे सवारियां बढ़ जाएंगी। बसों के संचालन पर सवारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
बसों की बढ़ाई संख्या, हर एक घंटे बाद मिलेगी बस
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:
Reviewed by Editor
on
July 03, 2020
Rating:

No comments: