banner image
banner image

सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, उन्हें सुबह 7 बजे मलाड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया


डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे कई दिन से सांस लेने में तकलीफ के कारण बांद्रा के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।

उनके पार्थिव शरीर को रात में ही परिजनों को सौंप दिया गया था। उनकी छोटी बेटी सुकन्या ने बताया कि लॉकडाउन नियमों को देखते हुए अम्मी को सुबह सात बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिवार ने तय किया है उनकी याद में प्रार्थना सभा तीन दिन की जाएगी। सरोज के परिवार में उनके पति बी. सोहनलाल, बेटा हामिद खान, दो बेटियां हिना और सुकन्या हैं।

24 जून से ही सरोज की तबीयत खराब थी। उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। ये निगेटिव रहा था। इसके बाद कहा जा रहा था कि उनकी तबियत सुधर रही है।
सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, उन्हें सुबह 7 बजे मलाड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, उन्हें सुबह 7 बजे मलाड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया Reviewed by Editor on July 03, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.